Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 पाव देशी शराब और बाइक समेत 2 तस्कर गिरफ्तार उडगन रेलवे फाटक के पास सिविल टीम ने की घेराबंदी, आरोपियों को भेजा गया जेल

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
25 Views 5 Min Read 0 Comments

News Portal

ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 पाव देशी शराब और बाइक समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

उडगन रेलवे फाटक के पास सिविल टीम ने की घेराबंदी, आरोपियों को भेजा गया जेल

 

 

बिलासपुर (बिल्हा)।

जिले में अवैध नशीले पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब का अवैध परिवहन कर रहे दो कोचियों को रंगे हाथों दबोच लिया।

ऐसे चला पुलिस का शिकंजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश तथा एएसपी मधुलिका सिंह एवं सीएसपी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी कड़ी में बीट भ्रमण के दौरान मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि दो व्यक्ति दगौरी शराब भट्ठी से भारी तादाद में शराब खरीदकर बाइक से बिल्हा की ओर निकल रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में सिविल टीम ने उडगन रेलवे फाटक के पास रणनीतिक घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक को रुकवाया।

जब्ती और कार्रवाई का विवरण

 * गिरफ्तार आरोपी: देवकुमार निर्मलकर (38 वर्ष) एवं शनि पटेल (32 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मंगला, थाना बिल्हा।

 * बरामदगी: बाइक की डिक्की से 20 नग और प्लास्टिक की बोरी से 30 नग, कुल 50 पाव (09 लीटर) देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग ₹4,200)।

 * जब्त वाहन: परिवहन में प्रयुक्त हीरो/मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AD 5263।

 * धाराएं: आरोपियों के खिलाफ थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 433/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप-निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े (क्र. 1431) एवं आरक्षक सुमन चंद्रवंशी (क्र. 1210) की विशेष भूमिका रही। बिल्हा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशा कारोबारियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय 

रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos