✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
धमतरी, 09 सितंबर। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत थाना सिहावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से दिल्ली गांजा ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्लेटी रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल क्रमांक DL-3SFD-9699 में दो युवक गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रतावा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोका।
तलाशी के दौरान ट्रॉली और सफारी बैग में सेलोटेप से पैक किया हुआ 20.400 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10.20 लाख रुपए है।
पुलिस ने गांजे के अलावा रॉयल एनफील्ड बाइक कीमत करीब 1.50 लाख रुपए और मोबाइल फोन कीमत करीब 10 हजार रुपए सहित कुल 11.80 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. एहतेशाम (27 वर्ष), पिता इस्लाम, निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
2. तुषार कश्यप (23 वर्ष), पिता अनिल कश्यप, निवासी करावल नगर, दिल्ली
मामले में थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 70/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 09 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!