स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी
हमर प्रदेश CG न्यूज
*ऑपरेशन निश्चय- बस का इंतजार करते खडे़ व्यक्ति की बैग की तलाशी पर निकला गांजा, तस्कर गिरफ्तार।*
*कुल 5.258 कि.ग्रा. गांजा (कीमती 2,62,900 रूपये), जप्त।*
*मुनीगुड़ा (उड़िसा) से लेकर नागपुर (महाराष्ट्र) में खपाने की थी योजना।*
*सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।*
*थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।*
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
इसी के तहत थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 01 ब्यक्ति बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है, सूचना पर कोमाखान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचक द्वारा बताये स्थान पर पहुंकर, बस का इंतजार करते खड़े व्यक्ति घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ किया गया। जिसने अपना नाम सोम कालखोर पिता महेष कालखोर उम्र 29 साल निवासी भरतवाड़ा रोड मंगलमूर्ति सोसायटी न्यु ओमनगर पारडी थाना भांडेवाड़ी जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताया। व्यक्ति के बैग की तलाशी लेने पर बैग में कुल 5.258 कि.ग्रा. गांजा (कीमती 2,62,900 रूपये) रखे मिला। पुछने पर उक्त् गांजा को मुनीगुड़ा (उड़िसा) से नागपुर (महाराष्ट्र) लेकर जाना बताये। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 175/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01- सोम कालखोर पिता महेष कालखोर उम्र 29 साल निवासी भरतवाड़ा रोड मंगलमूर्ति सोसायटी न्यु ओमनगर पारडी थाना भांडेवाड़ी जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।
*जप्त संपत्ति-*
01- 5.258 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 2,62,900 रूपये।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!