स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी
*ऑपरेशन निश्चय- नशे के कारोबारियों (गांजा तस्करों) पर लगातार व तेज कार्यवाही।*
*थाना कोमाखान अप.क्र. 183/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में, 24 घण्टे के भीतर गांजा उपलब्ध कराने वाला/मुख्य सोर्स, जिला कंधमाल (उड़िसा) से गिरफ्तार।*
*गान्जा लेकर बस/ट्रेन का इंतजार करते 05 तस्कर को एक दिन पहले दबोचा था कोमाखान पुलिस ने।*
*कुल 30.160 किग्रा गांजा हुआ था बरामद (किमती 15 लाख 08 हजार रू)।*
*गांजा, मोबाईल व नगदी रकम सहित कुल 15 लाख 48 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति है जप्त।*
*बालीगुड़ा (उड़िसा) से लेकर भावनगर (गुजरात) में खपाने की थी योजना।*
*तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस की मदद से, बैकवर्ड लिंक तक पहुंची महासमुंद पुलिस।*
*एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स व थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देष प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 11.10.2026 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि कोमाखान रेल्वे स्टेशन में 03 पुरूष एवं दो महिला बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहें है। तत्काल कार्यवाही करते हुए रेल्वे कोमाखान स्टेशन पहुंचकर संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया था। जिनके नाम अमीत भाई पिता गिधाभाई सोलंकी उम्र 25 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात, जितेश भाई पिता बाबू भाई सोलंकी उम्र 31 साल निवासी बोलतलाव मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात, शोभाबेन पति नानू भाई मकवाना उम्र 50 साल निवासी इन्द्रानगर देवी पुजकवास मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात, महेन्द्र सिंह पिता प्रवीण सिंह उम्र 60 साल निवासी चावड़ी गेट भावनगर चौकी चावड़ीगेट जिला भावनगर गुजरात, कांता बाई पति स्व. गिधा भाई सोलंकी उम्र 55 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात, के रहने वाले बताये। उनके पास रखे सामान की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 30.160 किग्रा गांजा (किमती 15 लाख 08 हजार रू) बरामद हुआ था, जिसे बालीगुड़ा (उड़िसा) से भावनगर गुजरात लेकर जाना बताये। आरोपियों से गांजा, मोबाईल व नगदी रकम सहित कुल 15 लाख 48 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति है जप्त कर धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 183/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर मामले की इंड टू इंड जाॅंच की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ की गई। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी एवं जप्त मोबाईल का तकनीकी जाॅंच एवं प्राप्त डाटा के आधार पर उक्त् मामले में गांजा उपलब्ध कराने वाले/मुख्य सोर्स आरोपी गोदावरी नायक पिता स्व. सुजन नायक उम्र 52 निवासी गोईबाली थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल ओडीसा की संलिप्तता ज्ञात होने पर महासमुंद पुलिस की टीम द्वारा ओडीसा राज्य में दबिश देकर आरोपी गोदावरी नायक को आज दिनांक 12.10.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
*(गांजा उपलब्ध कराने वाला/मुख्य सोर्स)-*
01 गोदावरी नायक पिता स्व. सुजन नायक उम्र 52 निवासी गोईबाली थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल ओडीसा
*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी- (दिनांक 11.10.2026)*
*(गांजा परिवहनकर्ता/कैरियर)*
01- अमीत भाई पिता गिधाभाई सोलंकी उम्र 25 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात।
02- जितेश भाई पिता बाबू भाई सोलंकी उम्र 31 साल निवासी बोलतलाव मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात।
03- शोभाबेन पति नानू भाई मकवाना उम्र 50 साल निवासी इन्द्रानगर देवी पुजकवास मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात।
04- महेन्द्र सिंह पिता प्रवीण सिंह उम्र 60 साल निवासी चावड़ी गेट भावनगर चौकी चावड़ीगेट जिला भावनगर गुजरात।
05- कांता बाई पति स्व. गिधा भाई सोलंकी उम्र 55 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात।
*जप्त संपत्ति-*
(01) 30.160 किग्रा गांजा (कीमती 15,08,000 रूपये)।
(02) तीन नग मोबाईल (कीमती 35,000 रूपये)।
(03) नगदी रकम 5,190 रूपये।
*जुमला कीमती 15,48,190 रूपये की सम्पति जप्त पूर्व में।*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!