✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का 400 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र और ओडिशा से जुड़े 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध आयशर वाहन की जांच की गई। जांच में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान गांजा के क्रय-विक्रय में इस्तेमाल की जा रही नकदी, वाहन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 किलो गांजा, आयशर मेटाडोर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144, ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक OD 08 W 5814, 3 टच स्क्रीन मोबाइल फोन और कुल 6.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस ने मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
गिरफ्तार आरोपी
1. संतोष अनंता मोहिते, उम्र 49 वर्ष, रायगढ़, महाराष्ट्र।
2. सुमित सुभाष थोड़वे, उम्र 35 वर्ष, पुणे, महाराष्ट्र।
3. पंकज अनंता मोहिते, उम्र 47 वर्ष, रायगढ़, महाराष्ट्र।
4. जलंधर खम्हारी, उम्र 43 वर्ष, कालाहांडी, ओडिशा।
5. विनोद दिसारी, उम्र 40 वर्ष, कालाहांडी, ओडिशा।
जब्त सामग्री
- 400 किलो अवैध गांजा — अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये।
- आयशर वाहन MH 06 BW 4144 — अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये।
- ग्लैमर मोटरसाइकिल OD 08 W 5814 —
अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये।
- 3 टच स्क्रीन मोबाइल फोन — अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये।
- 1.50 लाख रुपये नकद।
- आरोपी विनोद दिसारी से गांजा के क्रय-विक्रय में प्रयुक्त 5 लाख रुपये नकद।
गरियाबंद पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से जिले के रास्ते संचालित हो रहे अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!