Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

 ऑपरेशन निश्चय- अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित दो लोकल पैडलर गिरफ्तार।

Admin
Admin
19 Views 5 Min Read 0 Comments

News Portal

 

 21 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 10,50,000 रूपये) जप्त। 

 गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी एवं मोबाईल सहित कुल ₹11 लाख 40 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।

 आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

 थाना तेंदुकोना पुलिस की कार्यवाही।  

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 11.09.26 को थाना तेंदुकोना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कौसरा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना तेंदुकोना पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम कौसरा क्षेत्र में घेराबंदी एवं निगरानी की गई। संदेह के आधार पर नीले रंग की स्कूटी में सामने से आ रहे, संदिग्धों को रोककर पूछताछ एवं तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 21 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,50,000/- है, बरामद किया गया। पुलिस द्वारा गांजा के परिवहन में प्रयुक्त नीले रंग की स्कूटी (अनुमानित कीमत ₹70,000/-) तथा आरोपियों के कब्जे से वीवो कंपनी के 02 नग मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत ₹20,000/-), सहित कुल ₹11,40,000/- का मशरूका जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 117/2026, धारा 20(b)(ii)(c), 29 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी-
01- यादराम साहू, पिता स्व. नेतराम साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी कौसरा, थाना तेंदुकोना, जिला महासमुंद।
02- पीतांबर सिन्हा, पिता जनकराम सिन्हा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ठाकुरदियाखुर्द, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद।

जप्त संपत्ति-
01- 21 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 10,50,000 रूपये।
02- एक स्कूटी किमती 70,000 रूपये।
03- दो वीवो मोबाईल किमती 20,000 रूपये।

कुल जप्त संपत्ति किमती 11,40,000 रूपये।

 

स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी 
हमर प्रदेश CG 
न्यूज

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos