Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*एसबीआई आरसेटी नारायणपुर द्वारा ग्राम पंचायत कापसी में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रारंभ*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
71 Views 5 Min Read 0 Comments
*एसबीआई आरसेटी नारायणपुर द्वारा ग्राम पंचायत कापसी में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रारंभ*

✍️स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*

*नारायणपुर:* ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), नारायणपुर द्वारा ग्राम पंचायत कापसी में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राजमिस्त्री कार्य से संबंधित निर्माण कार्य की मूलभूत जानकारी, ईंट की चिनाई, प्लास्टर, माप एवं लेवलिंग, निर्माण सामग्री का सही उपयोग तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत कापसी के सरपंच श्री सुकमन उइके, सचिव श्री सुखलाल पोटाई, RSETI फैकल्टी श्री श्रवण श्रीवास्तव, DST श्रीमती हीरा बाई साहू सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा प्राप्त कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos