Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

एसएसपी का तखतपुर थाने में औचक निरीक्षण: 14 'झगड़ालू' गांव रडार पर, लापरवाह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
67 Views 5 Min Read 0 Comments
एसएसपी का तखतपुर थाने में औचक निरीक्षण: 14 'झगड़ालू' गांव रडार पर, लापरवाह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश

एसएसपी का तखतपुर थाने में औचक निरीक्षण: 14 'झगड़ालू' गांव रडार पर, लापरवाह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश

 

 

बिलासपुर। बिलासपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने 23 अगस्त 2026 को तखतपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, बीट प्रणाली और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। 

 

कार्यप्रणाली में लापरवाही और लगातार शिकायतें मिलने पर एसएसपी ने कुछ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) संबद्ध करने के सख्त निर्देश दिए।

 

14 संवेदनशील गांवों पर विशेष नजर और अवैध शराब पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि थाना क्षेत्र के 79 गांवों में से 14 गांव 'झगड़ालू गांव' के रूप में चिन्हित हैं, जहां मारपीट, अवैध शराब और जमीन विवाद के मामले अधिक आते हैं।

 

 * सख्त कार्रवाई के निर्देश: एसएसपी ने अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने और आदतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई व बाउंड ओवर कराने को कहा। बॉन्ड का उल्लंघन करने वालों से राशि जब्त की जाएगी।

 

 * महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ाव: शराब कारोबार में लिप्त महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें सरकारी योजनाओं व महिला स्व-सहायता समूहों से जोड़ने की पहल के निर्देश दिए गए।

 

 * धारा 112 बीएनएस का उपयोग: संगठित अपराध में शामिल तत्वों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया।

 

जनशिकायतों का त्वरित निराकरण

एसएसपी ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित 19 शिकायतों और चरित्र सत्यापन (वेरिफिकेशन) के मामलों की समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समीक्षा करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान कोटा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) नूपुर उपाध्याय भी उपस्थित रहीं।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय 

संवाददाता 

बिलासपुर छत्तीसगढ़

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Business.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos