Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*एस.बी.आई. रेलवे सैलरी पैकेज के तहत दो मृतक रेल कर्मचारियों की पत्नियों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता : कुल ₹1 करोड़ 20 लाख का बीमा दावा भुगतान*

abhishek@hamarpradeshcg
abhishek@hamarpradeshcg
80 Views 5 Min Read 0 Comments
Secr
Secr

स्टेट हेड रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय 

*एस.बी.आई. रेलवे सैलरी पैकेज के तहत दो मृतक रेल कर्मचारियों की पत्नियों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता : कुल ₹1 करोड़ 20 लाख का बीमा दावा भुगतान*

 

*बिलासपुर – 14 अगस्त 2026*

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के कार्मिक विभाग में आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (Railway Salary Package) के अंतर्गत दिवंगत रेल कर्मचारी स्वर्गीय मनहरण लाल कमल, पूर्व ट्रैक मेंटेनर, की धर्मपत्नी को कुल ₹1 करोड़ 10 लाख एवं दिवंगत रेल कर्मचारी स्वर्गीय राज बहादुर थापा पूर्व ट्रैक मेंटेनर की धर्मपत्नी को कुल ₹ 10 लाख बीमा दावा राशि प्रदान की गई।

 

यह बीमा दावा भुगतान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल एवं भारतीय स्टेट बैंक के मध्य अक्टूबर 2024 में संपन्न हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही रेलवे सैलरी पैकेज योजना का हिस्सा है। इस योजना के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले रेल कर्मचारियों को विभिन्न निःशुल्क बीमा सुविधाओं सहित अनेक वित्तीय लाभ प्रदान किए जाते हैं।

 

इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यू. एस. एस. राव, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक( इंचार्ज) श्री आलोक कुमार सक्सेना, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक श्री राहुल मजूमदार, एसबीआई के रीजनल मैनेजर श्री दीपक शेखर प्रेम, प्रबंधक श्री अंकुश गुप्ता, श्रीमती टीना जोशी तथा श्री मृत्युंजय वर्मा सहित रेलवे एवं बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रेलवे सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि किसी आकस्मिक अथवा दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में उनके आश्रितों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके। दिवंगत रेल कर्मचारियों के परिजनों को प्रदान की गई यह ₹1 करोड़ 20 लाख की बीमा सहायता इस योजना की प्रभावशीलता तथा कर्मचारी कल्याण के प्रति भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय 

स्टेट हेड रिपोर्टर 

छत्तीसगढ़ 

 

Hamar pradesh CG

abhishek@hamarpradeshcg
Written by

abhishek@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos