Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

एनआरएलएम की मदद से आत्मनिर्भर बनीं पेड़ना की महिलाएं, कैंटीन से हर महीने 35 से 40 हजार रुपये की कमाई

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
65 Views 5 Min Read 0 Comments
एनआरएलएम की मदद से आत्मनिर्भर बनीं पेड़ना की महिलाएं, कैंटीन से हर महीने 35 से 40 हजार रुपये की कमाई

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट

जगदलपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) ने तोकापाल ब्लॉक के पेड़ना महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। कभी छोटी-छोटी बचत से शुरुआत करने वाली 10 महिलाओं का समूह आज जनपद पंचायत परिसर में सफल कैंटीन का संचालन कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहा है।

 

समूह की अध्यक्ष शालिनी नाग ने बताया कि वर्ष 2019 में 10 महिलाओं ने मिलकर स्व-सहायता समूह का गठन किया था। महिलाओं ने नियमित बचत करते हुए एक वर्ष में करीब 1.50 लाख रुपये की बचत कर ली। इसके बाद NRLM के बैंक लिंकेज के माध्यम से आर्थिक सहायता मिली और समूह ने कैंटीन शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया। गतिविधियों को विस्तार देने के लिए समूह ने बैंक से 2 लाख रुपये का ऋण भी लिया।

 

दो वर्षों से संचालित हो रही कैंटीन

 

समूह पिछले करीब दो वर्षों से जनपद पंचायत परिसर में कैंटीन संचालित कर रहा है। कैंटीन के माध्यम से विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की जाती है।

 

समूह द्वारा मुख्य रूप से—

 

- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए भोजन,

- जनपद पंचायत की बैठकों में चाय-नाश्ता,

- एसडीएम एवं तहसील कार्यालय आने वाले ग्रामीणों के लिए भोजन,

- विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों के लिए भोजन की आपूर्ति

 

की जा रही है।

 

गुणवत्ता और स्वच्छता से बढ़ा भरोसा

 

समूह की सचिव विमला मौर्य ने बताया कि तोकापाल ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण यहां लगातार सरकारी बैठकें और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। इससे समूह को नियमित रूप से भोजन और नाश्ते के ऑर्डर मिलते हैं। महिलाओं द्वारा भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिसके चलते ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ा है।

 

आज इस कैंटीन से समूह की महिलाएं हर महीने करीब 35 से 40 हजार रुपये की कमाई कर रही हैं। इससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती के साथ-साथ अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग करने का अवसर भी मिल रहा है।

 

महतारी वंदन योजना की राशि मिलने पर जताई खुशी

 

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने पर समूह की महिलाओं ने खुशी जाहिर की। महिलाओं ने सरकार की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

 

पेड़ना महिला स्व-सहायता समूह की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सामूहिक प्रयास की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos