Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

एकादशी उद्यापन एवं तुलसी विवाह के बाद गौदान और ब्राह्मण भोज का आयोजन, 27 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
262 Views 5 Min Read 0 Comments
एकादशी उद्यापन एवं तुलसी विवाह के बाद गौदान और ब्राह्मण भोज का आयोजन, 27 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन*

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगाव जिला जशपुर 

 

पत्थलगांव नगर में 20 नवंबर को श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ एकादशी उद्यापन एवं तुलसी विवाह का धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके दूसरे दिन 21 नवंबर को गौदान एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 15 जोड़ों ने शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में पत्थलगांव सहित लुड़ेग, राधापुर, हाटी, जिलगा, अंबिकापुर एवं सुखरापारा क्षेत्र से यजमान परिवार शामिल हुए।

 

आयोजन के दौरान 27 ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार एक वर्ष में 12 कृष्ण पक्ष और 12 शुक्ल पक्ष होते हैं। अधिकमास में दो पक्ष और जुड़ने से कुल 26 पक्ष होते हैं। इन 26 पक्षों के प्रतीक स्वरूप 26 ब्राह्मणों के साथ धर्मराज के निमित्त एक ब्राह्मण को भोजन कराया जाता है। इस प्रकार कुल 27 ब्राह्मणों को भोजन कराने की परंपरा निभाई जाती है।

 

पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक परंपराओं का विशेष महत्व देखने को मिला। एकादशी उद्यापन, तुलसी विवाह, गौदान एवं ब्राह्मण भोज के माध्यम से यजमान परिवारों ने धर्म एवं पुण्य के इस आयोजन में सहभागिता निभाई।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos