Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

एक पेड़ माँ के नाम 3.0 : जगदलपुर में हरित राजमार्ग अभियान का भव्य शुभारंभ

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
42 Views 5 Min Read 0 Comments
एक पेड़ माँ के नाम 3.0 : जगदलपुर में हरित राजमार्ग अभियान का भव्य शुभारंभ

स्टेट रिपोर्टर मनोज हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

 

एक पेड़ माँ के नाम 3.0 : जगदलपुर में हरित राजमार्ग अभियान का भव्य शुभारंभ

 

डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया बस्तर के समग्र विकास और हरियाली का भरोसा

 

जगदलपुर, 10 सितम्बर 2026 नगर पालिक निगम जगदलपुर, वन विभाग और NHAI के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन कुम्हड़ाकोट स्थित जनजातीय गौरव वाटिका के समक्ष किया गया।

 

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रहे, अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप मौजूद रहे।

 

*मुख्य बातें:*

 

1. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा -* पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि त्योहार के बीच भी इतनी बड़ी संख्या में जुटना पर्यावरण के प्रति निष्ठा दिखाता है। जगदलपुर निगम सिर्फ निर्माण नहीं, शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने का काम कर रहा है। डबल इंजन सरकार बस्तर को देश का सबसे विकसित संभाग बनाएगी। फंड की कोई कमी नहीं होगी।

 

2. वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा -* पीएम मोदी का आह्वान अब जन-आंदोलन बन चुका है। प्रदेश में वन विभाग द्वारा 7.5 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है और 2030 तक बस्तर सबसे विकसित संभाग होगा।

 

3. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा  एक वृक्ष लगाना दस संतानों के पालन के समान है। युवाओं से बस्तर-चित्रकूट को रील्स के माध्यम से विश्व पटल पर लाने का आह्वान किया। महारानी अस्पताल में 10-12 हजार की जांचें मुफ्त, सुपर स्पेशलिटी में आयुष्मान से इलाज की जानकारी दी।

 

तकनीकी जानकारी - मुख्य वन संरक्षक सुश्री स्टाइलो मंडावी ने बताया:

NH के 3000 रनिंग मीटर मीडियन में टेकोमा, बोगनवेलिया और कनेर के पौधे लगाए जा रहे हैं। ये ग्रीन बेल्ट सड़क सुरक्षा में भी मदद करेंगे। सिटी फॉरेस्ट योजना के तहत कचनार, मौलश्री, तबुबिया रोसिया लगाए गए हैं। किसान वृक्ष मित्र और शासकीय भूमि पर अब तक 38,000 पौधों का रोपण हो चुका है।

 

कार्यक्रम में सभापति खेमसिंह देवांगन, बस्तर राजपरिवार से कमलचंद भंजदेव, कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, DFO दीपेश कपिल, CEO तन्मय खन्ना सहित NCC, NSS कैडेट्स और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos