Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

एक दिवसीय अवकाश घोषित

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
एक दिवसीय अवकाश घोषित

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली 

 


मुंगेली। खराब मौसम और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए मुंगेली कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को भी जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

कलेक्टर द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-दक्षिणी हिस्से में बने दबाव के प्रभाव और आने वाली बारिश की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि मुंगेली जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त/मात्रा संस्थाओं में 30 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश रहेगा।

लगातार दूसरे दिन विद्यालयों में छुट्टी घोषित होने से विद्यार्थियों को राहत मिली है। जिला प्रशासन ने संबंधित जांचें एवं शैक्षणिक संस्थाओं को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos