सुकली। धान खरीदी कार्य के शुभारंभ के अवसर पर उपार्जन केंद्र सुकली में सोसायटी अध्यक्ष घासीराम मनहर द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उन्होंने भगवान की पूजा कर क्षेत्र के किसानों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी फसल की कामना की।
पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पूजा में शामिल होकर क्षेत्र की उन्नति एवं किसानों की खुशहाली की प्रार्थना की।
सोसायटी अध्यक्ष घासीराम मनहर ने किसानों को धान खरीदी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाए रखने की बात कही।
हमर प्रदेश सीजी न्यूज | महेश्वर जायसवाल, ब्लाक रिपोर्टर गिरौदपुरी जिला बलौदाबाजार
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!