Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लाल बाग मैदान में किया 79वें स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण

Admin
Admin
85 Views 5 Min Read 0 Comments
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लाल बाग मैदान में किया 79वें स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लाल बाग मैदान में किया 79वें स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण

 

जगदलपुर, 15 अगस्त 2026। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जगदलपुर के ऐतिहासिक लाल बाग मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुबह निर्धारित समय 9 बजे लाल बाग मैदान में तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा मैदान देशभक्ति के माहौल में डूब गया और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।

 

समारोह में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी, आमजन और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद उप मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

अपने संबोधन में विजय शर्मा ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान को याद किया। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में विकास, शांति और जनकल्याण को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

 

समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।

 

पूरे कार्यक्रम के दौरान लाल बाग मैदान में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।

 

स्टेट रिपोर्टर: मनोज भट्ट

 

 

NOTE- VIDIO ON INSTAGRAM @hamarpradeshcg

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos