✍️हमरप्रदेश सीजी न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद

गरियाबंद ,उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के आमामोरा क्षेत्र में 32 हाथियों के दल ने दस्तक दी है। वन विभाग की टीम थर्मल ड्रोन कैमरे से लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। रात में लिया गया वीडियो सामने आया है जिसमें सफेद चमकते हाथी खेत और नालों के बीच घूमते साफ दिख रहे हैं।
वन विभाग के अनुसार हाथियों का यह दल पिछले 2 दिनों से इसी इलाके में घूम रहा है। हाथी रात के समय गांव और फसलों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
वन विभाग ने हाथियों को घने जंगल की ओर खदेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। ग्रामीणों से कहा गया है कि रात में जंगल की ओर न जाएं और हाथियों को छेड़ने की कोशिश न करें।
बता दें कि उदंती टाइगर रिजर्व हाथियों के विचरण के लिए जाना जाता है। हर साल हाथियों का दल ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आता है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!