Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा को मजबूती देने छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियों ने संभाला मोर्चा

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

फतेहपुर–जहानाबाद में मंडल से बूथ स्तर तक संगठन सशक्तिकरण अभियान तेज

 

फतेहपुर/जहानाबाद। उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी के दुःखद निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सहित 8 प्रदेशों से पहुंचीं महिला नेत्रियाँ चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। संगठन द्वारा सौंपे गए विस्तारक दायित्व के तहत मंडल से बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों, महिला कार्यकर्ताओं से संवाद एवं चुनावी तैयारियों को गति दी जा रही है।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व तथा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में, श्रीमती ज्योति जंघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष सुनिधि तिवारी के सहयोग से फतेहपुर–जहानाबाद क्षेत्र में विस्तारक का दायित्व निभा रही हैं।

 

विगत सात दिनों से सरिता वर्मा, एम. लक्ष्मी, प्रीति स्वर्णकार, ज्योति वर्मा, गायत्री चंद्राकर सहित विभिन्न प्रदेशों की महिला नेत्रियाँ स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन एवं संगठनात्मक समन्वय में जुटी हैं। फतेहपुर में आयोजित बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

 

महिला विस्तारक लगातार प्रवास कर संगठन की विचारधारा एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने और स्थानीय इकाइयों को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं।

 

छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियों का यह संगठनात्मक प्रवास महिला शक्ति, अनुशासन, समर्पण और कार्यकर्ता भावना का परिचायक है। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और विजय के लक्ष्य के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos