हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
✍️ पद : जिला रिपोर्टर
📍 जिला : कांकेर
👤 नाम : शैलेन्द्र जैन
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🟦 आरोपी द्वारा भानुप्रतापपुर बाजार स्थल के पास देशी महुआ शराब बिक्री करते हुए 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।
🟦 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक कार्रवाई की गई।
⏺️ घटना का संक्षिप्त विवरण
श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा, पुलिस अधीक्षक, उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित "उजियारा अभियान" के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
⏺️इसी क्रम में 21 नवंबर 2026 को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भानुप्रतापपुर बाजार स्थल के पास देशी महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि
सूचना पर तत्काल अनुविभागी अधिकारी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार स्थल भानुप्रतापपुर रवाना होकर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया!
⏺️पूछताछ में आरोपी अपना नाम (1)ओमप्रकाश पांडे पिता स्वर्गीय हरक प्रसाद पांडे उम्र 34 वर्ष निवासी संजय पर भानुप्रतापपुर थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर का होना बताया। आरोपी के द्वारा पकड़ा गया प्लास्टिक झोला को चेक करने पर, एक 5 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की जरकिन में भरी देशी महुआ शराब लगभग 5 लीटर एवं एक 02 लीटर क्षमता वाली पानी बोतल में भरी हुई देशी महुआ शराब लगभग 2 लीटर आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी से बना हुआ महुआ शराब कीमती करीबन ₹1050 को जफ्त किया गया,
⏺️ आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
🔳बरामदगी 07 लीटर देशी महुआ शराब,कीमती= 1050 रुपए,
🔳पुलिस टीम - अनुविभागीय अधिकारी शेर बहादुर सिंह ठाकुर (पुलिस) भानुप्रतापपुर
निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, महिला प्रधान आरक्षक 283 उम्मीत्र मांडवी, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू, महिला सहायक आरक्षक क्रमांक 161 मीनाक्षी मरकाम,
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!