✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
🟩 आरोपी के कब्जे से 07. 920 बल्क लीटर देशी प्लेन यूनिक, शेरा शराब एवं 200 रू नगदी रकम किया गया जप्त ।
🟩 घटना का संक्षिप्त विवरण:-
इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देशन में, एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) कांकेर के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस एवं सायबर सेल कांकेर द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
🟩 प्रकरण में दिनांक 16.11.2026 को सायबर सेल कांकेर को मुखबीर से सूचना मिलने पर थाना चारामा स्टाफ ग्राम आंवरी में एक आरोपी को अवैध रूप से शराब बिक्री करने कि सूचना की तस्दीक कर विजय कुमार सिन्हा पिता रामाधीन सिन्हा उम्र 61 साल निवासी आंवरी के घर बाडी में रेड कार्यवाही कर तलाशी लिया गया ,जो देशी प्लेन यूनिक 22 नग पौवा एवं शेरा 22 नग पौवा कुल 44 नग पौवा जिसमें प्रत्येक में कुल 180 एम.एल. शराब भरा हुआ कुल 07. 920 बल्क लीटर बरामद कर विधिवत कार्यवाही करते हुए बरामद शराब को जप्त किया गया।
🟩 प्रकरण में थाना चारामा के अपराध क्रमांक 243/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।
🟩 बरामदगी का विवरण:-
(01) देशी प्लेन यूनिक 22 नग पौवा एवं शेरा 22 नग पौवा कुल 44 नग पौवा 07. 920 बल्क लीटर शराब 200 रू नगदी रकम।
🟩 गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण:- विजय कुमार सिन्हा पिता रामाधीन सिन्हा उम्र 61 साल निवासी आंवरी थाना चारामा
🟩 सराहनीय पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में प्रशि. हेमंत मारगिया, सउनि माखनलाल नागवंशी, म.प्र.आर. सुमति गोटी एवं सायबर सेल कांकेर टीम कि सूचना संकलन एवं रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिर. करने में विशेष योगदान रहा ।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!