Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

उजियारा अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से देशी महुआ शराब का परिवहन करते एक आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
उजियारा अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से देशी महुआ शराब का परिवहन करते एक आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़


जिला रिपोर्टर 
जिला: कांकेर
शैलेन्द्र जैन


उजियारा अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से देशी महुआ शराब का परिवहन करते एक आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 6636 में कर रहा था अवैध शराब का परिवहन।
🟪आरोपी के कब्जे से 20 लीटर देशी महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त जुपीटर स्कूटी सहित कुल ₹32,000 की संपत्ति जप्त।

🔳 घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित **“उजियारा अभियान”** के तहत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

🔳इसी क्रम में दिनांक 19.11.2026 को थाना सिटी कोतवाली कांकेर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मनकेसरी की ओर से एक व्यक्ति जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 6636 में अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब का परिवहन करते हुए कांकेर की ओर आ रहा है।

🔳सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर भण्डारीपारा जाने वाली सड़क पर महादेव वार्ड स्थित आटा चक्की के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम **दिलीप कुमार एट्टी, उम्र 40 वर्ष, निवासी एम.जी. वार्ड, कांकेर** बताया।

🔳वाहन एवं आरोपी की तलाशी लेने पर चार नग 5-5 लीटर की जरकीन में कुल 20 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,000 है, तथा परिवहन में प्रयुक्त जुपीटर स्कूटी, कीमत ₹30,000, बरामद की गई।

🔳आरोपी दिलीप कुमार एट्टी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 418/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई।

🔳 आरोपी का विवरण
1. दिलीप कुमार एट्टी पिता परेन्द्र एट्टी, उम्र 40 वर्ष, निवासी एम.जी. वार्ड, कांकेर।

🔳 जप्त मशरूका
1. देशी महुआ शराब – 20 लीटर, कीमत ₹2,000।
2. जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 6636 – कीमत ₹30,000।

**कुल जप्त मशरूका – ₹32,000।**

🔳कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक दीनेश कुलदीप, कौशल साहू, आरक्षक रोशन राठौर, संतोष मरकाम, चंद्रशेखर वट्टी, अनिल मरकाम एवं रोमेश दीवान।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos