रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा इलाके में आपसी विवाद के बाद एक युवक ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक युवक ने चाकू निकालकर तीन युवकों पर हमला कर दिया। अचानक हुई घटना से जुलूस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में शामिल कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
राजधानी में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाएं
रायपुर में पिछले कुछ दिनों से चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ी है। सोमवार रात भी राजधानी में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी।
ईद मिलादुन्नबी के पर्व को देखते हुए शहर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
✍️ हमर प्रदेश
छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर – किशोर कुमार
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!