*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज*
*रिपोर्टर - गौतम रंगारी*
*ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*
*इस वर्ष नवरात्र में पदयात्री श्रद्धालुओं की होगी कड़ी परीक्षा*
दंतेवाड़ा 5 अक्टूबर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर से शरद नवरात्र की पावन पर्व की शुरुआत हो रही है। हर वर्ष नवरात्र में मां दन्तेश्वरी के प्रति आस्था लिए हजारों श्रद्धालु दूर दूर से मां के दर्शन के लिए पदयात्रा करते दंतेवाड़ा पहुंचते है । इससे पूर्व हर वर्ष स्थानीय प्रशासन और भक्तगण पदयात्रियों के लिए सेवा पंडाल में आराम एवं भोजन की उच्चतम व्यवस्था की जाती थी पर इस वर्ष प्रशासन की बेरुखी के कारण कई सेवा पंडालों में कमी की जा रही है जिससे पदयात्री श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ जाएंगी वहीं दूसरी ओर दन्तेश्वरी मंदिर जाने के लिए जगदलपुर - गीदम - दंतेवाड़ा की मुख्य मार्ग का हाल कुछ इस तरह बेहाल है जिस पर हजारों गड्ढे उखड़ी हुई है उन पर गाड़ियों का चलना भी मुश्किल है उसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु नंगे पांव माँ के दर्शन के लिए आते है। जहां सुकमा जगदलपुर मार्ग की मरम्मत के लिए बंद किया गया है उसी कारण सुकमा के लिए अब दंतेवाड़ा हो कर सुकमा जगदलपुर आना जाना पड़ रहा है जिस कारण दंतेवाड़ा - गीदम - जगदलपुर मार्ग में ट्रैफिक दोगुना बढ़ गई है ऐसे में पदयात्री श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठता है। ताकि कोई अनहोनी न हो जाए।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!