मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
इस बार दशहरा में आयेंगी राष्ट्रपति: मुख्यमंत्री का निमंत्रण राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार
छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली विरासत के प्रतीक विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में इस बार देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मू ने 23 अक्टूबर 2026 को जगदलपुर में आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति को निमंत्रण पत्र सौंपने के लिए दिल्ली में विशेष प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में *बस्तर सांसद महेश कश्यप*, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन शामिल रहे।
सांसद महेश कश्यप ने बताया कि राष्ट्रपति को बस्तर दशहरा की 75 दिन की अनूठी परंपरा, मां दंतेश्वरी की आराधना और मुरिया दरबार के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली विरासत के प्रतीक विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में इस बार देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मू ने 23 अक्टूबर 2026 को जगदलपुर में आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति को आमंत्रण पत्र सौंपने के लिए दिल्ली में विशेष प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस प्रतिनिधियों में *बस्तर सांसद महेश कश्यप*, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन शामिल रहे।
सांसद महेश कश्यप ने बताया कि राष्ट्रपति को बस्तर दशहरा की 75 दिन की अनूठी परंपरा, मां दंतेश्वरी की आराधना और मुरिया दरबार के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!