स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | 7415646812
इलमिडी थाने को मिला नया भवन, एसपी ने किया लोकार्पण
बीजापुर :नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वर्ष 2016 में शुरू किए गए इलमिडी थाने को अब नए भवन की सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा बनाए गए इस नए थाना भवन का लोकार्पण सोमवार को बीजापुर एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर किया।
नए भवन में जवानों और अधिकारियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। थाने में प्रभारी कक्ष, मालखाना, हवालात, रोजनामचा कक्ष, विश्राम कक्ष और सहायता केंद्र सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
एसपी ने कहा कि नए भवन से पुलिसिंग और बेहतर होगी और जवानों को काम करने में आसानी होगी। इस अवसर पर एएसपी रविंद्र कुमार मीणा, थाना प्रभारी रितेश केंवर, 9वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर शंभू नाथ मिश्रा सहित इलमिडी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!