बस्तर। इंद्रावती नदी में आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण परिवारों की सहायता के लिए किसान कल्याण संघ द्वारा मानवीय पहल करते हुए बड़े चकवा क्षेत्र में 150 ग्रामीण परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
राहत सामग्री वितरण के दौरान प्रभावित परिवारों को कंबल, साड़ी, स्कूल ड्रेस, बिस्किट सहित अन्य आवश्यक उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। बाढ़ की स्थिति के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानियों को देखते हुए संगठन द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस पहल से बाढ़ प्रभावित ग्रामीण परिवारों को राहत मिली। किसान कल्याण संघ के सदस्यों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है और आगे भी आवश्यकतानुसार सहयोग जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर — चंद्र शेखर पिददा बस्तर
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!