Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

इंद्रावती टाइगर रिजर्व का लोगो बनाने के लिए प्रतियोगिता, 15 अक्टूबर तक भेज सकते हैं डिजाइन

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
5 Min Read 0 Comments
इंद्रावती टाइगर रिजर्व का लोगो बनाने के लिए प्रतियोगिता, 15 अक्टूबर तक भेज सकते हैं डिजाइन

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट  रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

इंद्रावती टाइगर रिजर्व का लोगो बनाने के लिए प्रतियोगिता, 15 अक्टूबर तक भेज सकते हैं डिजाइन

बीजापुर, वन्यजीव सप्ताह  के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर प्रबंधन ने अपने पहचान चिन्ह (लोगो) के लिए पूरे भारत से डिजाइन आमंत्रित किए हैं।

प्रतियोगिता में कौन ले सकता है भाग?
भारत का कोई भी नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

लोगो में क्या-क्या होना जरूरी है?

मुख्य वन्यजीव: डिजाइन में *बाघ, वन भैंसा (Wild Buffalo) और ऊदबिलाव (Otter) को प्रमुखता से दिखाना अनिवार्य है।
नाम:लोगो में इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर, छत्तीसगढ़"*का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।
क्या नहीं करना है:लोगो में राजमुद्रा या अशोक स्तंभ* का उपयोग बिल्कुल नहीं करना है।
डिजाइन कैसा हो: डिजाइन सरल, आकर्षक और हर आकार में स्पष्ट दिखने वाला होना चाहिए। साथ ही लोगो का प्रपोर्शन रेशियो / लंबाई-चौड़ाई की फाइल भी भेजनी होगी।

AI से बनाया है तो बताना होगा:
यदि लोगो AI टूल से बनाया गया है तो उसे AI Generated बताते हुए किस टूल / वेबसाइट का उपयोग किया है, यह भी लिखना होगा।

पुरस्कार:
चयनित और उत्कृष्ट लोगो डिजाइन को इंद्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा और वही रिजर्व का आधिकारिक लोगो बनेगा।

*कैसे भेजें डिजाइन?*
प्रतिभागी अपने लोगो की सॉफ्ट कॉपी के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, उम्र और व्यवसाय की जानकारी इस ई-मेल पर भेज सकते हैं:
*📧 dyditrbijapur@gmail.com*

*इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बारे में:*
यह रिजर्व बीजापुर जिले में स्थित है और इसका नाम इंद्रावती नदी के नाम पर पड़ा है। इसके अंतर्गत पामेड़ और भैरमगढ़ अभयारण्य सहित कोर और बफर क्षेत्र आते हैं। महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा से लगे इस घने जंगल में बाघ, तेंदुआ, वनभैंसा, ऊदबिलाव, गिद्ध, चीतल, सांभर, गौर, भालू और जंगली सूअर सहित कई वन्यजीव पाए जाते हैं।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos