Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

इंद्रावती के कछार से सहकारिता के शीर्ष तक, बस्तर के धनसिंह बघेल को मिलेगा राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
इंद्रावती के कछार से सहकारिता के शीर्ष तक, बस्तर के धनसिंह बघेल को मिलेगा राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

इंद्रावती के कछार से सहकारिता के शीर्ष तक, बस्तर के धनसिंह बघेल को मिलेगा राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

जगदलपुर, 02 नवम्बर 2026/ राज्य शासन द्वारा बस्तर के चित्रकोट स्थित प्राथमिक कुडुक मछुआ एवं नौका विहार सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष श्री धनसिंह बघेल को सहकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य के प्रतिष्ठित 'ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार' से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इंद्रावती नदी के तट पर बसे इस अंचल में कभी ग्रामीण केवल पारंपरिक मछली पकड़ने, वनोपज संग्रहण और कृषि पर ही प्रतिभा थे। मत्स्य पालन विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2009 में 42 सदस्यों को संगठित कर इस समिति की नींव रखी गई, जिसने आगे बढ़ते ग्राम पंचायत के रावण मुंडा और वर्ष 2014 से चित्रकोट सिंचाई जलप्रपात पर लेकर मत्स्यपालन की दिशा में एक नया मोड़ लिया।  

   प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के पर्यटन महत्व को देखते हुए समिति ने सहकारिता विभाग के माध्यम से नौका विहार को भी अपनी गतिविधियों में शामिल किया। वर्तमान में 62 सदस्यों (41 पुरुष एवं 21 महिला) की सहभागिता वाली यह समिति खेती और स्वावलंबन का एक सशक्त केंद्र बन चुकी है। जल एवं नदी से प्रतिवर्ष क्रमशः 1,980 और 3,600 किलोग्राम मछली उत्पादन कर करीब साढ़े 9 लाख रुपये की आय अर्जित की जा रही है, जबकि पर्यटकों को नौका विहार कराकर लगभग 8 लाख रुपये की आय हो रही है। समिति का औसत वार्षिक शुद्ध लाभ 10 लाख रुपये तक पहुँच चुका है, जिसमें अकेले वर्ष 2024-25 में ही 8,32,985 रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज हुआ।  

         वर्तमान में इस समिति के पास 250 लाइफ जैकेट, 7 नावें और आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। शासन की अनुदान और योजनाओं से मिली शुरुआती मदद के बाद अब यह समिति पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुकी है, जिसके दम पर सूचनाएं अपने स्वयं के खर्चे से मछली अवतरण के लिए लैंडिंग सेंटर का निर्माण कराया है और परिवहन हेतु पैदल वाहन भी खरीदा है। इस आर्थिक प्रगति से सभी 62 परिवारों के जीवनस्तर में व्यापक बदलाव आया हैय सदस्य अपने मजदूरों के लिए मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं और अपने बच्चों को बेहतर व सहकारी शिक्षा उपलब्ध कराने में सक्षम हुए हैं।

 श्री धनसिंह बघेल के नेतृत्व में इस समिति ने यह साबित कर दिया है कि स्थानीय निकायों, सहकारिता और पर्यटन के सुनियोजित मेल से वनांचल के लोगों की तकदीर बदली जा सकती है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos