इंदिरा स्टेडियम में जन-जागरूकता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने दिखाया दमखम
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
बस्तर ओलंपिक 2026 को लेकर आज इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस अभियान में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान मैदान पर सबसे रोमांचक मुकाबला रस्साकशी का रहा — एक तरफ महापौर संजय पांडे और सभापति खेमसिंह देवांगन के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों की टीम, तो दूसरी तरफ जिला पंचायत CEO तन्मय खन्ना की अगुवाई में अधिकारियों की टीम।
फुटबॉल और कबड्डी में भी जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने हिस्सा लेकर युवाओं में जोश भर दिया।
मुख्य बातें:
- नारा - खेल से बढ़ेगा बस्तर का भविष्य
- उद्देश्य - शत-प्रतिशत भागीदारी और प्रतिभाओं को मंच देना
- निःशुल्क पंजीयन - 30 अक्टूबर तक
- पंजीयन कैसे करें - http://rymc.cg.gov.in/bastarOlympic पोर्टल या QR कोड स्कैन कर
- स्पर्धाएं कब से - 1 से 13 नवंबर ब्लॉक स्तर, 16 से 25 नवंबर जिला स्तर, 7 से 11 दिसंबर संभाग स्तर
- खेल - तीरंदाजी, कराटे, एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, रस्साकशी
महापौर और सभापति ने युवाओं से अधिक से अधिक पंजीयन कर खेल महोत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।
-
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!