Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

इंदिरा नगर में चाकूबाजी: 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
57 Views 5 Min Read 0 Comments
इंदिरा नगर में चाकूबाजी: 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

राजनांदगांव, 13 सितंबर। थाना बसंतपुर क्षेत्र के इंदिरा नगर में युवक पर धारदार चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब 3 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

 

पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर की रात करीब 10 बजे केवल वर्मा (20 वर्ष) अपने साथियों के साथ इंदिरा नगर चौक स्थित मनोज पान ठेला के पास बैठा था। इसी दौरान टोपेन्द्र सिन्हा अपने नाबालिग साथी के साथ वहां पहुंचा। दोनों के बीच मुखबिरी करने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर टोपेन्द्र ने केवल को धक्का दिया, जबकि उसके नाबालिग साथी ने केवल के पेट पर चाकू से वार कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के मौके पर मौजूद नहीं होने पर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कराया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर एवं डीएसपी क्राइम सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल दबिश देकर मुख्य आरोपी टोपेन्द्र सिन्हा (26 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी टोपेन्द्र के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज हैं।

 

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 422/2026, धारा 296, 115(2), 109, 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos