Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना; सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए इंजीनियरिंग के छात्र-छात्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते हैं और पैसों की जरूरत के चलते कथित तौर पर चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने लगे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुबह के समय स्कूटी से क्षेत्र में घूमते थे और पैदल टहलने वाली बुजुर्ग महिलाओं की रेकी कर उन्हें निशाना बनाते थे। वारदात के दौरान एक आरोपी स्कूटी चलाता था, जबकि दूसरा मौका मिलते ही महिला के गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो जाता था।

31 जुलाई को हुई पहली वारदात

पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई को प्रियदर्शनी परिसर में 62 वर्षीय गीता देवी सुबह करीब 6:32 बजे घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार दो आरोपी वहां पहुंचे। आरोप है कि पीछे बैठे आरोपी ने मौका पाकर गीता देवी के गले से सोने की चैन झपट ली और दोनों स्कूटी से फरार हो गए।

इसके बाद 20 सितंबर को नेहरू नगर ईस्ट स्थित विद्या विहार कॉलोनी में भी गीता देवी को दोबारा निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

लगातार सामने आई चैन स्नैचिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान करते हुए विक्की नायक और तरूणा सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने दोनों वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, आरोपी सुबह के समय स्कूटी से घूमकर बुजुर्ग महिलाओं की रेकी करते थे। पहचान छिपाने के लिए हेलमेट और कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चैन का हिस्सा और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सुपेला पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos