Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आस्था के साथ स्वच्छता का संदेश भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लेकर उतरे प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
44 Views 5 Min Read 0 Comments
आस्था के साथ स्वच्छता का संदेश भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लेकर उतरे प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण

गरियाबंद, 17 सितंबर 2026। राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत गरियाबंद जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का औपचारिक आगाज किया गया। अभियान की शुरुआत जिले के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र श्री भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर की गई।

 

प्रातः 7 बजे से आयोजित महा-श्रमदान कार्यक्रम में प्रशासनिक अमला, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। अधिकारियों और ग्रामीणों ने हाथों में झाड़ू थामकर मंदिर परिसर के साथ मुख्य सड़क के किनारे तथा समीपवर्ती तालाब क्षेत्र में भी गहन साफ-सफाई की।

 

सफाई अभियान के दौरान एकत्रित कचरे एवं प्लास्टिक अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया।

 

अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सुंदरता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री भारतीस साय भगत, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री नम्रता शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती संध्या वर्मा, जिला पंचायत समन्वयक श्री परवेज हनफी, ब्लॉक समन्वयक लता निषाद एवं भानेश्वरी यादव सहित पंचायत अमला और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, जल स्रोतों एवं ग्राम पंचायतों में भी लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

 

रिपोर्ट: टेमन लाल ध्रुव

गरियाबंद, छत्तीसगढ़

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos