✍️जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

नगरी विकासखण्ड की गौरव ग्राम दुगली की आराध्य देवी माता अंगार मोती में शारदीय नवरात्र बड़े ही धुमधाम से मनाया जा रहा है। आयोजक समिति माता अंगार मोती सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव ने जानकारी दी इस साल माता अंगार मोती की प्रांगण में 49 मनोकामनाएं ज्योत श्रद्धालुओं व्दारा प्रज्वलित किए गए हैं। वहीं शारदीय नवरात्र परब की आयोजक समिति ने क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी है। समिति की परंपरा अनुसार गुरुवार को महाष्टमी पर्व धुमधाम से मनाया गया।साथ ही प्रसादी वितरण भी किया गया। रोजाना माता सेवा भी होती है।18 अक्टूबर को महाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति की ओर एक दिन की भंडारा भी आयोजित होती है। नवरात्र की इस पावन परब में आयोजक समिति के उपाध्यक्ष सीताराम नेताम,कोषाध्यक्ष शंकरलाल नेताम, महासचिव मनहरण टांडेश,सहसचिव भावसिंह मरकाम,सरपंच रामेश्वर मरकाम, उपसरपंच चंन्द्रभान नेताम,हरिशंकर मरकाम,बसंत नरेटी,सुनील मरकाम, दुर्गेश नेताम,सोनदेव मरकाम,हलालखोर सोरी,सुर्या सलाम,सोहन मरकाम,राजेश्वर नेताम,वरुण देव नेताम,सुखचंद विश्वकर्मा,बसंत टांडेश,केशव नेताम,तोशन मरकाम,अनिल यादव, आदित्य तिवारी,शिवा नेताम,घुरुव यादव, बलराम टांडेश,चमन लाल सोरी,सहीत समिति के सदस्य निरंतर सेवा में लगे हुए हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!