
कोंडागांव जिले के मतवाल स्थित बालक आश्रम से मिली शिकायत के बाद एक बार फिर आश्रमों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार मतवाल आश्रम के विद्यार्थियों ने VBFC आश्रम फाउंडेशन और फोर्थ आश्रम के विद्यार्थियों के साथ-साथ आश्रम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। बच्चों की शिकायत मिलने के बाद मामला आदिवासी विकास विभाग तक पहुंचा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कृपेंद्र तिवारी ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वयं बालक आश्रम मतवाल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त ने पहली से पांचवीं कक्षा तक के आवासीय छात्रों से अलग-अलग बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बच्चों ने अधिकारी के साथ मिलकर आश्रम के अधीक्षिका/मठाधीश के खिलाफ अपने साथियों की जानकारी दी और अपनी पीड़ा बताई।
सहायक आयुक्त ने पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आश्रम के दस्तावेजों, उपस्थिति पंजी और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की।
फिलहाल मामले में दस्तावेजी जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
✍️स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!