Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आशीर्वाद का दीया’ से महासमुंद ने लिखी जनभागीदारी की रोशन कहानी

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
11 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

एक शाम, छह लाख दीप और सेवा का संकल्प

 

‘आशीर्वाद का दीया’ से महासमुंद ने लिखी जनभागीदारी की रोशन कहानी

 

महासमुंद, 17 सितम्बर 2026। महासमुंद में गुरुवार की शाम कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। शाम 7 बजते ही जिले के शहरों से लेकर गांवों तक करीब 6 लाख दीप एक साथ रोशन हुए। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए नागरिकों ने सेवा, सुशासन, जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का सामूहिक संदेश दिया।

 

जिला मुख्यालय के अटल परिसर में करीब 8 हजार दीपों से मुख्य आयोजन जगमगा उठा। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं और नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, पीडीएस भवन, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप जलाए गए। विकासखंडों में महासमुंद 1.05 लाख, बसना 1.02 लाख, पिथौरा 1.26 लाख, बागबाहरा 1.11 लाख और सरायपाली 1.07 लाख दीपों से रोशन हुआ।

 

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि दीप केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामूहिक संकल्प का संदेश हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शासकीय कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। हजारों दीपों की रोशनी ने पूरे जिले में एक साथ जनभागीदारी का संदेश पहुंचाया।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos