Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

 

अटल परिसर पहुंचीं प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

महासमुंद, 16 सितम्बर 2026। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद जिले में 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महासमुंद के अटल परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

इसी क्रम में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद ने बुधवार को अटल परिसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन, बैठक व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आमजन की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं।

 

सुरक्षा और सुविधाओं पर भी विशेष जोर

 

प्रभारी कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन, पेयजल, साफ-सफाई और आमजन के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।

 

जिला प्रशासन की तैयारियों के बीच अब 17 सितम्बर को अटल परिसर में होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर अंतिम व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos