Home /
खबरे काम की /
आयुर्वेद एवं आयुष क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आवाज आयुर्वेद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की श्री संजय अग्रवाल जी से मुलाकात
आयुर्वेद एवं आयुष क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आवाज आयुर्वेद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की श्री संजय अग्रवाल जी से मुलाकात
Chhattisgarh local news
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही
रायपुर। आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आवाज आयुर्वेद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री संजय अग्रवाल जी से सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान प्रदेश में आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, आयुर्वेद चिकित्सकों के हित, रोजगार के अवसर तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की गई।
इस अवसर पर श्री संजय अग्रवाल जी द्वारा आयुर्वेद एवं आयुष क्षेत्र में आगामी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। चर्चा में आयुर्वेद IVF सेंटर की योजना, बस्तर क्षेत्र में वेलनेस सेंटर विकसित करने, विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों की उनकी योग्यता एवं विशेषज्ञता के अनुरूप सेवाएं लेने तथा आने वाले समय में आयुर्वेद चिकित्सकों की नई भर्तियों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एवं चर्चा हुई।
आवाज आयुर्वेद संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करने, योग्य आयुर्वेद चिकित्सकों को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर प्रदान करने तथा आमजन तक आयुर्वेद एवं आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से रखा।
संगठन ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सकों के हितों एवं प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा के विस्तार के लिए सकारात्मक संवाद और प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने श्री संजय अग्रवाल जी द्वारा आयुर्वेद एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े विषयों पर दी गई जानकारी एवं सकारात्मक चर्चा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
जारीकर्ता: आवाज आयुर्वेद संगठन, छत्तीसगढ़
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!