Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आयुक्त सुरुचि सिंह ने संजय नगर, बैकुंठ धाम और बटालियन ग्राउंड का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने दिए निर्देश

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
आयुक्त सुरुचि सिंह ने संजय नगर, बैकुंठ धाम और बटालियन ग्राउंड का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने दिए निर्देश

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने संजय नगर ग्राउंड, बैकुंठ धाम एवं बटालियन ग्राउंड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थलों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई, नियमित रखरखाव एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से निगरानी करें और जहां भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, अरविन्द शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता आशीष भारती एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos