Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आबां केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की दिलाई शपथ* 

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी हमर प्रदेश CG न्यूज 

 

गरियाबंद। मैनपुर परियोजना के सेक्टर सरनाबहाल, मुड़गेलमाल अंतर्गत फलसापारा, आंवलाभाठा ,

मुड़ागांव आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत "आंगन मिलन उत्सव" कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास की शपथ दिलाई गई।उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं का कुर्सी दौड़ का आयोजन कर खेलभावना को भी प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। सेक्टर पर्यवेक्षक ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन को प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया।

 

 *ये रहे उपस्थित* 

 

उक्त आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि धोबलेश्वर यादव भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष कांदाडोंगर, चंद्रशेखर सोरी, हेलो राम यादव, इनयूश बघेल, मोहन सोरी सदस्य,महिला एवं बालविकास की पर्यवेक्षक भूमि साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भगवती नेताम, सुनादि यादव, बिरेंद्री बघेल, मालती यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos