Saturday, November 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आबकारी टीम पर हमला: अवैध शराब पकड़ने पहुंची टीम से मारपीट, SI, आरक्षक और सेल्समैन घायल

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर (SI), एक आरक्षक और सेल्समैन घायल हो गए। घायल सेल्समैन ललित राजपूत की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की छह सदस्यीय टीम बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ाखुर्द स्थित डुमानी पारा पहुंची थी। टीम मौके पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची, तभी वहां मौजूद लोगों के साथ विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान आबकारी टीम के सदस्यों पर हमला किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीम को सुरक्षित निकाला

 

घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और आबकारी विभाग की टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। मारपीट में घायल सब इंस्पेक्टर, आरक्षक और सेल्समैन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सेल्समैन ललित राजपूत को बेहतर इलाज के लिए महासमुंद रेफर किया गया।

 

थाने में लिखित शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

 

घटना के बाद आबकारी विभाग की टीम ने बागबाहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | आपकी खबर, आपकी आवाज, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos