‘अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़
आपरेशन प्रहार’: बिल्हा में अवैध शराब बेचते पकड़ाया नाबालिग, 60 पाव शराब और नकदी जब्त
बिलासपुर (बिल्हा): अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिल्हा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वार्ड क्रमांक 09 में दबिश देकर घर में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध देसी शराब जब्त की और एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया।
जब्त सामग्री का विवरण
* शराब: 60 पाव (30 देसी प्लेन + 30 देसी मसाला), कुल मात्रा 10.800 लीटर
* अनुमानित कीमत: ₹5,400
* नकदी: शराब बिक्री की ₹500 नकद रकम
मुखबिर की सूचना पर सिविल टीम ने दी दबिश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही थी। 24 अगस्त को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 09 में मनोज गेंदले का नाबालिग बेटा घर में भारी मात्रा में शराब रखकर बेच रहा है।
सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल सिविल टीम भेजी गई। मौके पर तलाशी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी से शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक अनिल बंजारे (786), आरक्षक संतोष मरकाम (1390) एवं अर्जुन जांगड़े (1431) की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!