Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए स्कूली बच्चे छिंदबहार स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने कलेक्टर को सौंपी राहत राशि

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
14 Views 5 Min Read 0 Comments
आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए स्कूली बच्चे  छिंदबहार स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने कलेक्टर को सौंपी राहत राशि

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए स्कूली बच्चे

छिंदबहार स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने कलेक्टर को सौंपी राहत राशि

जगदलपुर, 29 सितंबर 2026/ बस्तर संभाग में हाल ही में आई सदी की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा के बीच मानवीय संवेदना और सामाजिक एकजुटता की एक प्रेरक मिसाल सामने आई है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव के कारण 23 से 26 सितम्बर के दौरान पूरे अंचल में लगातार मूसलाधार बारिश हुई थी। इस भीषण वर्षा के चलते पड़ोसी राज्य ओड़िशा स्थित खातीगुड़ा और मुरान बांध के गेट खोलने पड़े, जिससे नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया और बस्तर में आई भीषण बाढ़ ने पिछले 50 वर्षों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इस जलप्रलय से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और निचले इलाकों में भारी तबाही मची है।
आपदा की इस विषम परिस्थिति में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए दरभा विकास खंड के ग्राम छिंदबहार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की है। स्कूल के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट स्थित प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान पहुंचकर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा से मुलाकात की और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी ओर से 5,001 रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी। इस संकट की घड़ी में एक ग्रामीण सरकारी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों द्वारा की गई इस आत्मीय पहल की कलेक्टर ने भूरि-भूरि प्रशंसा की, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos