हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
आपदा की घड़ी में सहकारिता की संवेदना, बाढ़ राहत के लिए जुटाए दो लाख रूपए से ज्यादा
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों के लिए आगे आया सह रथकारी बैंक परिवार, मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपे चेक
जगदलपुर, 6 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले में विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए 2 लाख 1 हजार रूपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से संग्रहित 2,01,000 रूपये की धनराशि का चेक बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप एवं उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा के हाथों कलेक्टर आकाश छिकारा को सौंपा गया।
इस अवसर पर बैंक के सीईओ श्री केएस ध्रुव, अतिरिक्त सीईओ श्री एसए रजा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री आरके सूर्यवंशी, सचिव श्री आशीष बराल तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
*संकट की घड़ी में सहयोग का संदेश
बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के बीच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों की यह पहल प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। बैंक परिवार द्वारा एकजुट होकर राहत कार्यों में सहयोग के लिए आगे आना संकट की घड़ी में “सेवा और संवेदना” की भावना को मजबूत करता है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!