✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर चंद्र शेखर पिददा ब्लाक रिपोर्टर बस्तर
ग्राम बालेंगा में रंगोली, मेहंदी एवं महतारी वंदन प्रतियोगिता का आयोजन
ग्राम बालेंगा में आज आनंद मिलन, सेवा एवं पोषण पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चंद्रा बघेल, उपसरपंच श्रीमती चमेली साहू, सचिव श्रीमती पुनीता सार्दुल, उप स्वास्थ्य केंद्र से श्रीमती पापिया दास सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में पूर्णिमा कोर्राम, पुनीता सार्दुल एवं रेवती निषाद ने सहभागिता की। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में अंजू नेताम एवं संगीता ध्रुव ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महतारी वंदन में गायत्री पिद्दा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य, पोषण और आपसी सहयोग से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया। आनंद मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!