रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर
मालगांव/गरियाबंद:
रात के सन्नाटे में जब पूरा गांव सो रहा था, तब एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्ची को तेज बुखार और उल्टी की शिकायत के बाद बदहवास परिजनों ने तत्काल सहायता के लिए कॉल किया। सूचना मिलते ही बिना एक पल का समय गंवाए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात लगभग 11 बजे मालगांव से एक ग्रामीण का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी की हालत बहुत खराब है और उसे तुरंत इलाज की सख्त जरूरत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना किसी देरी के एम्बुलेंस लेकर तुरंत मालगांव स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे।
बच्ची और उसके परिजनों को एम्बुलेंस में बैठाकर तत्परता के साथ जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का उपचार शुरू किया गया। समय पर अस्पताल पहुंचने से बच्ची को तत्काल डॉक्टरी सहायता मिल सकी, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!