रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
*बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस*
थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार
दिनांक: 24.11.2026

● *आरोपी द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से पहचान कर, फैलाया गया भयादोहन का जाल*
● *सोने के सिक्के, जेवर, ₹5,00,000 नगद, लैपटॉप एवं ऑनलाइन माध्यम से लाखों रूपये की उगाही का खुलासा*
● *आरोपी द्वारा पैसे न देने पर आत्महत्या करने तथा युवती व उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की दी गई धमकी*
● *आरोपी से ₹20,000 नगद एवं 01 नग लैपटॉप जप्त*
● *धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर की जा गई आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, ब्लैकमेलिंग, जबरन उगाही और साइबर/डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों के विरुद्ध बेहद सख्त और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस ने आत्महत्या की धमकी देकर युवती से लाखों रुपये की संपत्ति व नगदी की जबरन उगाही करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:* प्रार्थिया उम्र 20 वर्ष द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान प्रियांश मेश्राम से हुई थी और वर्ष 2025 में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। मई 2026 से आरोपी प्रियांश मेश्राम प्रार्थिया के इंस्टाग्राम अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए मैसेज करने लगा और पैसे की मांग करने लगा। आरोपी ने पैसे न देने पर आत्महत्या करने तथा प्रार्थिया व उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इस दबाव और डर के चलते आरोपी ने प्रार्थिया से विभिन्न मौकों व माध्यमों से भारी रकम और जेवर, जिसमें जिसमें सोने के सिक्के, सोने के जेवर, ₹5,00,000 नगद, आनलाईन लगभग ₹80,000 का ट्रांसफर तथा प्रार्थिया का लैपटॉप शामिल है।
*पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी:* प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 951/2026, धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण कर, प्रार्थिया एवं आरोपी के इंस्टाग्राम आईडी आदि के माध्यम से त्वरित सुरागकशी करते हुए धमतरी निवासी आरोपी प्रियांस मेश्राम की पतासाजी की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से 01 नग लैपटॉप एवं ₹20,000 नगद विधिवत जप्त किया गया है, वहीं अन्य सामान के संबंध में अग्रिम विवेचना जारी है। आरोपी प्रियांश मेश्राम के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 23.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की धमकी, उगाही या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में बिना डरे तुरंत नजदीकी पुलिस थाना एवं दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में सूचित करें।
गिरफ्तार आरोपी- प्रियांश मेश्राम पिता अमित मेश्राम उम्र: 21 वर्ष निवासी: वार्ड क्रमांक 35, सोरीध वार्ड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!