Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आत्मसमर्पित माओवादियों के लिए नई पहल: 200 से अधिक कराना चाहते हैं नसबंदी रिवर्सल

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
61 Views 5 Min Read 0 Comments
आत्मसमर्पित माओवादियों के लिए नई पहल: 200 से अधिक कराना चाहते हैं नसबंदी रिवर्सल

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों के पुनर्वास को लेकर सरकार एक नई पहल की तैयारी में है। संगठन में रहते हुए जिन युवाओं की नसबंदी कराई गई थी, वे अब आत्मसमर्पण के बाद सामान्य पारिवारिक जीवन शुरू करना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक 200 से अधिक आत्मसमर्पित माओवादी नसबंदी रिवर्सल कराने के लिए सहमत हैं।

 

बताया जा रहा है कि इन लोगों की इच्छा को देखते हुए बस्तर में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहुंचकर चिकित्सकीय जांच के बाद पात्र लोगों की नसबंदी रिवर्सल प्रक्रिया करेगी।

 

पुनर्वास समीक्षा बैठक में उठा मुद्दा

 

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ आत्मसमर्पित माओवादियों के पुनर्वास की समीक्षा की। बैठक के दौरान नसबंदी रिवर्सल का मुद्दा भी सामने आया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

परिवार बसाने की इच्छा

 

माओवादी संगठन में रहते हुए कथित तौर पर कई युवाओं की नसबंदी कराई गई थी। अब हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने के बाद इनमें से कई लोग अपना परिवार बसाना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से वे नसबंदी रिवर्सल की प्रक्रिया कराने के लिए आगे आए हैं।

 

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहले संबंधित लोगों की चिकित्सकीय जांच और पात्रता का आकलन करेगी। इसके बाद चिकित्सकीय रूप से संभव मामलों में प्रक्रिया की जाएगी।

 

सरकार की इस पहल को आत्मसमर्पित माओवादियों के पुनर्वास और उन्हें सामान्य सामाजिक जीवन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos