Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आज होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक, बिजली बिल से लेकर महतारी वंदन तक पर होगी चर्चा

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
48 Views 5 Min Read 0 Comments
आज होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक, बिजली बिल से लेकर महतारी वंदन तक पर होगी चर्चा

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय स्थित महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा और संभावित निर्णय लिए जा सकते हैं।

बिजली बिल के मुद्दे पर हो सकता है फैसला

बैठक में बिजली बिल से जुड़े मुद्दे पर सरकार की ओर से महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। बिजली बिल को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर सवाल उठा रहा है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में इस विषय पर सरकार का रुख महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर खुलने की उम्मीद

महतारी वंदन योजना में नए हितग्राहियों को शामिल करने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। यदि सरकार इस पर फैसला लेती है, तो योजना से वंचित पात्र महिलाओं को आवेदन का अवसर मिल सकता है।

धान खरीदी की तैयारियों पर भी मंथन

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियां भी बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल हो सकती हैं। संबंधित विभागों द्वारा धान खरीदी को लेकर की जा रही तैयारियों, उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी मंत्रिपरिषद के समक्ष रखी जा सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 5 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी। अब बुधवार की बैठक में लिए जाने वाले संभावित फैसलों पर प्रदेश की जनता और राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos