Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय लोरमी में बापू व शास्त्री जी की जयंती पर छाया चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया ।

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय लोरमी में बापू व शास्त्री जी की जयंती पर छाया चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया ।

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता लोरमी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला 

 

लोरमी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी द्वारा छाया चित्र में पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर जयंती मनाया गया ।

 

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुराना अस्पताल परिसर पहुंचकर बापू की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात महापुरुषों के आदर्शों और बापू के बताए मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया ।

 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल, विद्यानंद चंद्राकर, प्रदीप कुमार दुबे, शहर मंडल अध्यक्ष नितेश पाठक, लालपुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र लहरे, बाघमार मंडल अध्यक्ष हेमिन मंगेशकर, पार्षद शशांक वैष्णव, बिंदु यादव, गंगा प्रसाद कश्यप, शान सोनी, कृष्णा सोनी, अभिलाष जायसवाल मनोज कुमार शर्मा, प्रकाश भास्कर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos