Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आईटीआई भानपुरी में स्टार्ट-अप एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
45 Views 5 Min Read 0 Comments
आईटीआई भानपुरी में स्टार्ट-अप एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर 

आईटीआई भानपुरी में स्टार्ट-अप एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

युवाओं को स्वरोजगार और नवाचार से जुड़नकमिली प्रेरणा

जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जगदलपुर द्वारा आईटीआई भानपुरी में एक दिवसीय स्टार्ट-अप एवं जागरूकता शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इस आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य संस्थान के प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार, नवाचार तथा उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और सरकारी योजनाओं से भली-भांति अवगत कराना था।  
कार्यक्रम में विभाग के सहायक प्रबंधक श्री प्रफुल्ल कुमार लाखन ने विद्यार्थियों को शासन द्वारा संचालित स्टार्ट-अप योजनाओं, नवाचार, नए उद्योगों की स्थापना और व्यावहारिक व्यावसायिक विचारों के चयन के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने नए और सृजनात्मक विचारों को धरातल पर उतारकर आत्मनिर्भर बनें और व्यवसाय के नए अवसर तलाशें।  
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ प्रबंधक उद्योग श्री लोकेश कुमार खापर्डे ने विभागीय योजनाओं के तहत मिलने वाली विभिन्न छूट, रियायतों तथा प्रोत्साहनों की जानकारी अत्यंत सरल और सहज भाषा में प्रस्तुत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाकर स्वयं का उद्योग अथवा स्वरोजगार स्थापित करने का आह्वान किया।  
          शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने न केवल स्टार्ट-अप, उद्यमिता और शासकीय योजनाओं के विभिन्न पहलुओं की गहरी समझ प्राप्त की, बल्कि अधिकारियों के साथ सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos