रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
कसडोल - पीएम श्री सेजेस (स्वामी आत्मानंद) गुरु घासीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 163 छात्र-छात्राओं ने शासकीय आईटीआई असनिंद का व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं औद्योगिक भ्रमण किया। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल और रोजगारपरक शिक्षा से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य वी.आर. मंडलेश्वर के मार्गदर्शन तथा अपग्रेड प्रा. लि. के वोकेशनल ट्रेनर संदीप कुमार नामदेव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।चार चरणों में आयोजित भ्रमण में कक्षा 9वीं के 41, कक्षा 10वीं के 29, कक्षा 11वीं के 51 तथा कक्षा 12वीं के 42 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। भ्रमण 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हुआ।आईटीआई में विद्यार्थियों को कोपा, ड्राफ्ट्समैन सिविल, सर्वेयर एवं आशुलिपि ट्रेड की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण अधिकारियों ने संबंधित ट्रेडों के उपकरणों, कार्यप्रणाली और रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।आयोजन में आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों का सहयोग रहा।इस पहल से विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा और भविष्य के करियर विकल्पों को समझने का अवसर मिला।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!